Breaking News

VIDEO : कल्लू और सुनील छैला के गानों पर झूमे कांवड़िए,आप भी देखिए

न्यूज़18 बिहार-झारखंड की ओर से सावन के पावन महीने में कंवड़ियों के लिए खास कार्यक्रम 'बाबा नगरिया से' का आयोजन किया गया. झारखंड के देवघर में आयोजित इस खास कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों के संग कांवड़ियों ने जमकर ठुमके लगाए. 'बाबा नगरिया से' में मुख्य रूप से भोजपुरी कलाकार अरविंद कुमार अकेला उर्फ कल्लू, सुनील छैला बिहारी, दीपक मिश्रा, वैष्णवी, अजीत आनंद समेत अन्य भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम का आयोजन महाकाल श्रावणी सेवा शिविर, औरंगाबाद शिविर में किया गया. कार्यक्रम में सांसद निशिकांत दुबे, श्रम संसाधन मंत्री, झारखंड हर्षवर्धन द्विवेदी, न्यूज़ 18 झारखंड के संपादक राजेश तोमर, न्यूज़ 18 बिहार के संपादक प्रभाकर कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2Nlcj7B

No comments