Breaking News

VIDEO: पटना में दो गुटों में पथराव और मारपीट, कई घायल

पटना के फुलवारीशरीफ में दो किशोरों का झगड़ा दो गुटों की लड़ाई में बदल गई. इसमें दोनों गुटों द्वारा एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग करने की खबर है. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस इस मामले की हर बिंदु पर छानबीन कर रही है.मामला फुलवारीशरीफ के रानीपुर का है. घटना में लोगों ने वार्ड पार्षद बबिता देवी के घर पर भी हमला किया. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ओर से लगभग 12 राउंड गोलियां चली. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है. पुलिस ने लोगों को शांत करवाने के लिए बल प्रयोग कर दोनों गुटों को खदेड़ दिया.(अमरजीत शर्मा की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NseA0G

No comments