Breaking News

VIDEO: मधुबनी- एसआई की सड़क हादसे में मौत

मधुबनी के ललमणियां ओपी थाने के एसआई रामलोचन राय की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा राजनगर थाना इलाके के परिहारपुर गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एसआई रामलोचन राय बाइक पर सवार होकर मधुबनी से ललमणियां लौट रहे थे. इसी दौरान परिहारपुर के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से वे बुरी तरह से जख्मी हो गए. तुरंत उन्हें राजनगर पीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 56 वर्षीय रामलोचन राय छपरा जिले के नया गांव के रहने वाले थे. इधर हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने फिलहाल पिकअप को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2witfoM

No comments