VIDEO: दरभंगा में ट्रक ने युवक को कुचला, एनएच-57 जाम
दरभंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला दिया.इससे युवक की मौत हो गई.इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-57 को जाम कर मृतक के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे.मौके से ट्रक चालक फरार हो गया.घटना सदर थाना क्षेत्र के काकरघाटी के पास की है.बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश चौपाल अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए दरभंगा जा रहा था. तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया.मौके पर पहुंचे मुखिया अवधेश कुमार ने बताया कि सीओ की तरफ से पारिवारिक सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार रुपये दिए गए हैं. जबकि ग्राम पंचायत की ओर से कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिए गए हैं.(विपिन की रिपोर्ट)from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PO7vJE
No comments