Breaking News

झरने के तेज बहाव में फंसे लोगों ने मानव शृंखला बनाकर बचाई जान

बिहार के रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित तुतला भवानी मंदिर के पास पहाड़ से गिरने वाले झरना के पानी का बहाव अचानक तेज हो जाने के कारण उसमे नहा रहे कुछ लोग फंस गए, जिन्हें मानव शृंखला बनाकर पानी से बाहर निकाला गया. तिलौथू थाना क्षेत्र के तुतला भवानी मंदिर के पास पहाड़ी से बरसात में तेज धारा निकलती है. यह धारा में बरसात में लोग नहाने जाते हैं. इसी दौरान पानी के तेज धार में जब कुछ लोग फंस गए तो एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मानव श्रृंखला बनाकर तेज धार में फंसे लोग निकल पाए. जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं. लोगों के सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. गौरतलब है कि तिलौथू के कैमूर पहाड़ी के पास तुतला देवी की प्राचीन मंदिर है. इसी मंदिर के पीछे एक झरना गिरता है. उस झरने में नहाने केलिय दूर-दूर से लोग आते हैं.अचानक झरने के पानी की धार काफी बढ़ गई तथा लोग जो नहा रहे थे. वह फसने लगे, बाद में तुतला देवी पूजा कमेटी के लोग सक्रिय हुए तथा सभी ने मिलकर खुद रेस्क्यू किया. डिहरी के एसडीपीओ अनवर जावेद के निर्देश पर पुलिस की भी टीम वहां पहुंची तथा लोगों की मदद किया. (अजीत कुमार की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2o8dmg6

No comments