Breaking News

पटना में 'हम मंडल के लोग' ने मनाई बीपी मंडल की जयंती

मंडल आयोग के जनक बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल) का आज पूरा देश जयंती समारोह मना रहा है. इसी क्रम में, पटना के रविन्द्र भवन में 'हम मंडल के लोग' के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती समारोह मनाई गई. समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी नेता नागमणि, पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव सहित कई नेताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण किया. वहीं, इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने सामाजिक न्याय के प्रणेता बीपी मंडल के कार्यों की चर्चा की. गौरतलब है कि मंडल आयोग की रिपोर्ट में जाति नहीं बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़े वर्ग को शामिल किया है जिसमें अगड़ी जाति के साथ समाज के हर वर्ग को आरक्षण देने की बात कही गई है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2PICFCa

No comments