Breaking News

25 साल बाद फिर बोली माधुरी 'चोली के पीछे क्या है'

सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी हाल ही में अपनी फिल्म 'हैप्पी फिर से भाग जाएगी' के प्रमोशन के लिए 'डांस दिवाने' के सेट पर पहुंची थीं. यहां दोनों ने शो की जज के तौर पर नजर आ रहीं माधुरी दीक्षित के साथ खूब मस्ती की. इसी के बीच जब मंच पर आने की बात हुई तो सोनाक्षी और डायना ने माधुरी के साथ 'चोली के पीछे' गाने पर परफॉर्म किया. करीब 25 साल बाद इस गाने पर नाच रहीं माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. बता दें कि 'चोली के पीछे क्या है' गाना साल 1993 में आई फिल्म खलनायक का है.

from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2Mp491r

No comments